चंडीगढ़- अमर शहीद धन धन बाबा सुखा सिंह जी शहीद, अमर शहीद धन धन बाबा हरकीरत सिंह जी, जिन्होंने बुड़ैल की धरती पर अपार दान-पुण्य करके, बेटियों-बहनों की इज्जत बचाते हुए, एक महीने तक इस धरती पर संघर्ष करते हुए, 1769 ई. को गुरुद्वारा बाग शहीदां, सेक्टर 44 ए में शहादत का जाम पिया था- उन्हीं शहीदों की याद में समर्पित 25वां महान कीर्तन दरबार मनाया गया।
सभी के सहयोग से 25वां महान नगर कीर्तन निकाला गया, जो गुरुद्वारा किला साहिब बुड़ैल, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बुड़ैल, पुलिस पोस्ट सेक्टर 45 सी, गुरुद्वारा सिंह सभा बुड़ैल सेक्टर 45 ए, बी, लकड़ी नारायण मंदिर सेक्टर 44 ए, रेहड़ी मार्केट, गुरुद्वारा बाग सिंह शहीदां सेक्टर 44 में संपन्न हुआ।
गुरुद्वारा शहीद किला साहिब बुड़ैल की कमेटी ने बाबा बलविंदर सिंह, निर्मल कौर सेखों और समाज सेवी सुरिंदर सिंह को सम्मानित किया।
वहीं युवा समिति के पदाधिकारी बलजिंदर सिंह (युवा प्रधान), अमरजीत सिंह कैरियर, गुरविंदर सिंह (सचिव), अनूप सिंह (महासचिव), गुरप्रीत सिंह को भी सम्मानित किया गया.
बलजिंदर सिंह (मोहाली), गुरप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हरजोत सिंह, मनजिंदर सिंह, गुरुमीत सिंह, हरपाल सिंह, अवतार सिंह, प्रभजोत सिंह, कुलविंदर सिंह मौजूद रहे।
गुरुद्वारा शहीद किला साहिब बुड़ैल और बाबा सुरिंदर सिंह गुरुद्वारा धन्ना भगत बुड़ैल का प्रकाशोत्सव श्रद्धालुओं के सहयोग से मनाया गया।
