होशियारपुर:- चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के मैली गांव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल होने पहुंचे विधायक डॉ. इशांक कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और इस पहल के लिए आयोजकों को बधाई दी। गांववालों को संबोधित करते हुए उन्होंने मैली के विकास के लिए जारी ₹61 लाख की ग्रांट और उनके तहत चल रहे और पूरे हो चुके विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों की बेहतर सुविधाएं देने के लिए ₹15 लाख की लागत से स्टेडियम के अपग्रेडेशन का काम भी चल रहा है।
डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि गांव के बुनियादी ढाँचे को और मजबूत करने के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट्स को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। 10 लाख रुपये की लागत बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई होशियारपुर-माहिलपुर से मैली जाने वाली सड़क की मरम्मत करवाई गयी जिस से इलाके के लोगों को ट्रैफिक के मामले में बड़ी राहत मिली है । इसके अलावा, 9 लाख रुपये की लागत से मैली गाँव की गलियों-नालियों का काम भी पूरा हो चुका है। गांव के श्मशान घाट में शेड बनाने और बारिश के पानी की निकासी के लिए रन-ऑफ कंट्रोल से जुड़ा काम भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
उन्होंने आगे बताया कि इसके अलावा, पानी बचाने और ग्राउंडवाटर लेवल को बेहतर बनाने के मकसद से 21.62 लाख रुपये की लागत से एक रेनवाटर रिचार्ज कम सिल्ट डिटेंशन स्ट्रक्चर भी बनाया जा रहा है, जो भविष्य में पानी बचाने और बाढ़ के असर को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।
विधायक डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के हर तरह के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित है और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में जरूरत के हिसाब से डेवलपमेंट के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है और आने वाले समय में भी डेवलपमेंट की यह रफ्तार जारी रहेगी।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य चरणजीत बंटी ने डॉ. इशांक का धन्यवाद किया और कहा कि न केवल मैली गांव के लोग बल्कि चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के सभी निवासी उनके द्वारा किए जा रहे काम की दिल से सराहना करते हैं। इस मौके पर सरपंच अशोक कुमार,कुलदीप राज लड्डू,सुखवीर सिंह, ,समिति सदस्य कुन्दन लाल आदि भी मौजूद थे।
मैली गांव के विकास के लिए 61 लाख की ग्रांट जारी डॉ इशांक कुमार
