हरोली/ऊना, 19 अप्रैल (चोपड़ा):- ग्राम पंचायत खड्ड में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ग्राम सुधार सभा द्वारा अंबेडकर पार्क में एक भव्य महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
समारोह में गुरु म्यूजिकल पार्टी के गायक बिंदर ने अपने गीतों के माध्यम से डॉ. अंबेडकर की विचारधारा से लोगों को जागरूक किया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी मंच से उनके सिद्धांतों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में वक्ता एडवोकेट रमेश सारथी, सुनील चौलिया तथा मुख्य वक्ता एडवोकेट विजय नायर ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में एकता, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने तथा राजनीति में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर, उपप्रधान रविंद्र खसरू, राकेश कुमार सहोता, छोटूराम, मास्टर स्वर्ण लाल, मास्टर चमन लाल, शाम लाल, दविंद्र हीर, सुदेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
