हरोली/ऊना, 19 अक्टूबर (राजवीर चोपड़ा):- महानवमी और नवरात्र के पावन अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को टाहलीवाल के गढ़शंकर रोड पर समस्त टाहलीवाल बाजार की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन के तहत कन्या पूजन, विशेष प्रसाद और भंडारा सेवा की व्यवस्था की गई।

आयोजकों के अनुसार, भंडारे का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ, जो प्रभु की इच्छा तक जारी रहेगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ सेवा, भक्ति और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है।

इस आयोजन से जुड़े लोगों में मोहन लाल शर्मा, हरदयाल सिंह, पाठक, बिट्टू कपिला, विजय, संजीव कुमार, राजिंदर, राजेश, अवतार, सौरव राणा, प्रदीप राणा और अर्पिता स्वीट शॉप शामिल रहे।