होशियारपुर- वरिष्ठ भाजपा नेता तथा कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रैस नोट में कहा है कि पंजाब में बहुत से स्थानों पर पिछले दिनों हुई वर्षा, तेज आंधी तथा ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गेहूं की  पूरी तरह पली हुई फसल जमीन पर बिछ गई तथा सब्जियों की फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। 
उन्होंने कहा कि बीते बरसाती मौसम में आई भयंकर बाढ़ के कारण किसानों का बहुत भारी नुकसान हुआ था। जिसके एवज  में सरकार ने वायदे तो बड़े बड़े किए थे परंतु उसके नुकसान की भरपाई अभी तक नहीं की गई। मौजूदा नुकसान के प्रति सरकार को संजीदगी से ध्यान देकर किसानों के नुकसान को पूरा करना चाहिए।
उन्होंने सरकार से मांग की है नुकसान से हुए खराबे की गिरदावरी करने के तुरंत आदेश जारी किए है तथा समयबन्ध काल में किसानों को हुए उनके नुकसान का मुआवजा दिया जाए।