चंडीगढ़, 03 अक्तूबर (हरमिंदर नागपाल):- मार्कफेड के पूर्व चेयरमैन लाभ सिंह आहूवालिया ने पूर्व ओलंपियन परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई दी। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद हमेशा उनके सिर पर बना रहे। उन्होंने औपचारिक तौर पर परगट सिंह से मुलाकात कर उन्हें पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी और परमात्मा से अरदास की कि परमात्मा कृपा करें तथा 2027 के चुनावों में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए पूर्व ओलंपियन परगट सिंह के नेतृत्व को मजबूती प्रदान करें।
पूर्व ओलंपियन परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर लाभ सिंह आहूवालिया ने दी बधाई
