हांसी:– शहर में विकास कार्यों की रफ़्तार को और तेज़ करते हुए विधायक विनोद भयाना ने शनिवार को 6 करोड़ रुपए लागत की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। विधायक विनोद भयाना ने इस दौरान नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि आज हुड्डा सेक्टर-6 में करीब 5 करोड़ 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाले भव्य सामुदायिक केंद्र भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है।
अगले 6 माह के अंदर सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से नागरिकों को पारिवारिक तथा सामूहिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक शानदार भवन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
विधायक ने हांसी–तोशाम रोड़ चौक पर पौने 7 लाख रुपए की लागत से स्थापित किए गए ट्रैफिक लाइट सिस्टम का उद्घाटन किया। इस ट्रैफिक लाइट के शुरू होने से वाहन चालकों तथा स्थानीय लोगों को को काफी सुविधा मिलेगी तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
इस चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। ट्रैफिक लाइट व्यवस्था स्थापित होने से अब यहा जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है और क्षेत्र की जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
उन्होंने वाहन चालकों से आग्रह किया कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ऐसा करके सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि ट्रैफिक लाइट व्यवस्था को सफल बनाने के लिए ठोस प्रयास करें। उन्होंने वाहन चालकों से भी अपील की है कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी न करें। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विधायक विनोद भयाना ने जांगड़ा धर्मशाला के पास 44 लाख रुपए की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया। इन गली को आगामी तीन माह में पक्का बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विधायक ने विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह विकास कार्यों में गुणवत्ता परक निर्माण सामग्री प्रयुक्त करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रवीन ऐलावादी, मार्केट कमेटी के प्रधान दिनेश धवन, मार्केट कमेटी के उप प्रधान सुरजीत गुर्जर, भाजपा हांसी मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, भाजपा अटल मंडल अध्यक्ष श्याम खाण्डा, राजेश ठकराल , मनजीत जांगड़ा, सुभाष यादव, नगर पार्षद रमेश सिसोदिया, विनोद सैनी, अनिल बंसल, विधायक के निजी सचिव रवि अरोड़ा,नवीन ठाकुर, अशोक ढालिया, पेंटर बलबीर, गोलू ठेकेदार, मा मंगतू राम, सुनीता सिंगला, विजेंद्र बामल, दिलबाग जाखड़, प्रवीण खटीक तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
हांसी में विकास की रफ़्तार हुई और तेज विधायक विनोद भयाना ने 5 करोड़ 62 लाख रुपए लागत की तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास व उद्घाटन
