पटियाला, 5 अक्तूबर:- डेडिकेटेड ब्रदर्स ग्रुप रजिस्टर्ड पंजाब पटियाला द्वारा डॉक्टर राकेश वर्मी, संस्थापक अध्यक्ष की सरपरस्ती में 331वां सम्मान समारोह भाषा भवन पटियाला में आयोजित किया गया। हरप्रीत सिंह संधू, जनरल सचिव डी.बी.जी. और सचिव राजिंदर, जिमखाना महिंद्रा क्लब पटियाला ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
डॉ. रिश्मा कोहली, मेडिकल ऑफिसर ने मंच का बखूबी संचालन किया। काका राम वर्मा, पूर्व मुख्य चीफ ट्रेनिंग ऑफिसर, रेड क्रॉस पटियाला ने प्रिंसिपल, अध्यापिकाओं और पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए बधाई दी।
डॉ. राकेश वर्मी, अध्यक्ष डी.बी.जी. ने बताया कि 331वें सम्मान समारोह में इंजीनियर सुखवंत सिंह, अतिरिक्त सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, पी.एस.पी.सी.एल., विशेष अतिथि हरपाल सिंह और कुलदीप कौर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए डेडिकेटेड ब्रदर्स ग्रुप पंजाब को सफलतापूर्वक कार्यक्रम करने पर बधाई दी।
इस अवसर पर राज कुमार जोशी, अनंत सिंह, एडवोकेट रणदीप सिंह, हरदीप सिंह सनौर, अध्यक्ष लाली हरियाली, अनिल कुमार भारती, संस्थापक सदस्य जनहित समिति, चरणजीत सिंह चन्नी, इंजीनियर शाम लाल, भारद्वाज बशीर सियाणी, दिलप्रीत सिंह बेनीपाल, किरण, कामनी सिंगला, अंग्रेज सिंह विर्क, परमिंदर सिंह और दिनेश मेहता ने अपने विचार रखे।
इसके अलावा मोहम्मद रमजान ढिल्लों, विकास गोयल, चमन लाल दत्त, नोनी हनी, बलजिंदर सिंह, कार्तिक, बी.एस. बेदी, मनजीत कौर आजाद, भूपिंदर कौर और डॉ. करण शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग दिया।
यह जानकारी अमरिंदर सिंह सैनी ने दी।
