गढ़शंकर, 9 अक्तूबर (हरि कृष्ण गंगड़):- काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद में शहीद भगत सिंह चैरिटेबल सोसायटी द्वारा गढ़शंकर में लगाए गए रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाली विभिन्न संस्थाओं का आज विशेष रूप से धन्यवाद किया गया। इस संबंध में आज लवली स्वीट शॉप, गढ़शंकर में दर्शन सिंह मट्टू के नेतृत्व में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।

इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि काका अमनदीप सिंह मट्टू की याद में लगाए गए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से बहुत सफल बनाया जा सका। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान शिविर में जहां विभिन्न धर्मों के लोगों ने रक्तदान किया, वहीं मुस्लिम समुदाय के युवाओं और महिलाओं ने भी रक्तदान करके अपनी विशेष पहचान बनाई।

इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, डॉ. लखविंदर कुमार, हैप्पी साधोवाल, रणजीत सिंह बंगा, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, कुलविंदर संघा, भूपिंदर राणा, संदीप शर्मा बोड़ा, रॉकी मोइला, शिंदा गोलिया, राकेश राजपूत और डॉ. बिट्टू विज आदि उपस्थित थे।