हरोली/ऊना, 12 अक्तूबर (राजवीर चोपड़ा):- श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में गांव बट्टियां ब्राह्मणां की संगत माथा टेकने पहुंची। इस संगत का नेतृत्व गांव की सरपंच श्रीमती सविता जी और पंच मेघराज जी ने किया। बड़ी संख्या में संगत ने उपस्थिति दर्ज करवाई, गुरु पातशाह जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर गुरु घर के मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह ने संगत को गुर इतिहास और गुरबाणी विचारों से जोड़ा। संगत ने गुरु घर में माथा टेकने के बाद गुरु घर की कार सेवा में योगदान दिया। इसके उपरांत सरपंच सविता जी और पंच मेघराज जी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, बाबा जागीर सिंह और गगनदीप सिंह उपस्थित थे।