चंडीगढ़:- पलसौरा चंडीगढ़ मिति 24.08.2026 को कवि मंच (रजि:) मोहाली द्वारा आल इंडिया पिंगलवाड़ा चैरिटेबल सोसाइटी (रजि:) अमृतसर की ब्रांच पलसौरा (सेक्टर-55) चंडीगढ़ के सहयोग से सम्मान समागम, गीत महफ़िल, गिद्धा भंगड़ा आदि अपाहज बुजुर्गों, भाइयों, माताओं, बीबियों, बहनों के मानसिक स्तर को ऊंचा उठाने के मकसद से मनोरंजन प्रोग्राम पलसौरा ब्रांच में करवाया गया जिसकी अध्यक्षता भगत राम रंगाड़ा, प्रधान, कवि मंच (रजि:) मोहाली ने की जबकि शायरा बीबी अंजू अमन ग्रोवर ने मुख्य मेहमान और मोहनबीर सिंह शेरगिल और बलकार सिंह सिद्धू ने बतौर विशेष मेहमान शिरकत की।
इस प्रोग्राम का आगाज़ गीतकार और गायक खुशी राम निमाणा ने अपनी नई रचना से किया। इसके बाद गीतकार और गायक ध्यान सिंह काहलों ने भी यारी है छोलियों का वढ नहीं गा कर अच्छा रंग बांधा। अपनी बारी पर भूपिंदर मटौरिया, लोक गायक अमर विरदी, दीपक रिखी और बलकार सिंह सिद्धू ने बोलियां डाल कर इस प्रोग्राम को शिखर की ओर बढ़ाया।
बलविंदर सिंह ढिल्लों, नवदीप कौर, गुरविंदर गुरी, हरप्रीत कौर, अमरजीत कौर और अमरजीत कौर मोरिंडा ने भी अपने अपने अंदाज़ में वाहवा हाजिरी लगवाई। पलसौरा ब्रांच के इंचार्ज महिंदर सिंह ने संस्था का मुख्य संदेश देते हुए तरन्नुम में नज़्म श्रोताओं के सामने रखी जबकि भगत राम रंगाड़ा द्वारा अपनी चर्चित रुबाइयों से रंगारंग प्रोग्राम की शान को बढ़ाया। यह प्रोग्राम बोझिलता से कोसों दूर मनोरंजन करता हुआ लंबा समय चला जिसमें गिद्धा और भांगड़ा भी विशेष तौर पर खिंच का केंद्र रहे।
हरमोनियम आर्टिस्ट चरणजीत सिंह चन्नी, एडवोकेट नीलम नारंग, डॉ. राजिंदर रेणू, सरबजीत सिंह पड्डा, सरबजीत कौर साबी ने भी अपने फन का मुज़ाहरा बखूबी किया जबकि डॉ. पवनप्रीत कौर, मोहनबीर सिंह शेरगिल, बलकार सिंह सिद्धू और अंजू अमनदीप ग्रोवर ने अपने अपने कुंजीवत भाषण में समूचे प्रोग्राम को एक अनोखा और मानक बताते हुए इस तरह के प्रोग्राम भविष्य में भी आयोजित करने का सुझाव दिया।
इस समागम में विभिन्न कलाओं से सराबोर जिन शख्सियतों का विशेष तौर पर लोई और याद चिह्न से सम्मान किया गया उनके नाम इस प्रकार हैं; ध्यान सिंह काहलों, भूपिंदर मटौरिया, मलकियत औजला, खुशी राम निमाणा, अमर विरदी, दीपक रिखी, बलविंदर ढिल्लों, हरभजन कौर ढिल्लों, अमरजीत कौर, एडवोकेट नीलम नारंग, डॉ. राजिंदर रेणू, सरबजीत कौर साहबी, हरप्रीत कौर, सरबजीत सिंह पड्डा, अमरजीत कौर मोरिंडा, नवदीप कौर, नरिंदर कौर लौंगियां, डॉ. पवनप्रीत कौर शामिल हैं।
इस मौके पर बीबी अंजू अमनदीप ग्रोवर मुख्य मेहमान, मोहनबीर सिंह शेरगिल विशेष मेहमान और बलकार सिंह सिद्धू विशेष मेहमान और महिंदर सिंह कलेर इंचार्ज पिंगलवाड़ा पलसौरा ब्रांच को लोई और सम्मान चिह्न दे कर उनका कवि मंच द्वारा मान किया गया और पिंगलवाड़ा संस्था द्वारा भी समूचे अध्यक्षता मंडल को पुस्तकों के सेट सत्कार के तौर पर भेंट किए गए। इस समागम का मंच संचालन राज कुमार साहोवालिया, जनरल सचिव, कवि मंच (रजि:) मोहाली ने किया जबकि चाय-पानी और लंगर का प्रबंध पिंगलवाड़ा पलसौरा ब्रांच द्वारा बड़े आदर के साथ किया गया।
इस समागम में लंबा समय हाजिरी भरने वाले अच्छे श्रोताओं और दर्शकों के नाम इस प्रकार हैं; नरिंदर सिंह इलेक्ट्रिशियन, जतिंदर कौर, जगपाल सिंह (आई.ए.एफ. रिटा.), सुरजीत सुमन, नरिंदर कौर लौंगिया, निर्मल सिंह, गुरदेव सिंह, बाबू राम दीवाना, जसजीत कौर, राजविंदर कौर, निर्मला देवी, बलबीर सिंह, गुरशरन सिंह काका, कंचन रानी, हरप्रीत राम, सुनैनी, एस.के. अरोड़ा, गगनदीप आदि। इस तरह यह प्रोग्राम अपनी अनोखी पैड़ें छोड़ता हुआ संपन्न हुआ।
कवि मंच रजि मोहाली द्वारा करवाया रंगारंग प्रोग्राम
, Mohali----16.webp)