होशियारपुर/दलजीत अजनोहा:- सड़क सुरक्षा अभियान में चालकों और सरकारों द्वारा बनाए गए ट्रैफिक नियमों से जागरूकता अभियान को तेज करने के लिए अविनाश राय खन्ना जी की लिखी कहानी पर आधारित फिल्म नो चालान करो ध्यान का क्लाइमेक्स स्थानीय रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में किया गया। जिसका मुहूर्त शॉट के मौके पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर श्री चंद्र मोहन और अविनाश राय खन्ना ने फिल्म क्लैप दिखा कर किया। इस फिल्म के निर्देशक रंगमंच के मशहूर कलाकार अशोक पुरी हैं।
नो चालान करो ध्यान फिल्म में पंजाबी के मशहूर कलाकार संता-बंता, चंद्र मोहन, अशोक पुरी, पिंदा मखौलिया, पवन सिंह, सुखवीर चट्ठा, संजू अरोड़ा, अजय सहदेव और नैंसी अरोड़ा दिखाई देंगे। इस फिल्म में बहुरंग कलामंच द्वारा लंबे समय से चलाए जा रहे रंगमंच अभियान में सक्रिय गुरमेल धालीवाल, कमलजीत कौर, हीरा मेगोवालिया, शशि कुमार, अमृत लाल, महेश कुमार के साथ बाल कलाकार युद्धवीर सिंह भी दिखाई देगा। इसके कैमरामैन रोहित कुमार और एडिटर नरेश एस. गर्ग हैं।
फिल्म के क्लाइमेक्स शूट मौके पर श्री अविनाश राय खन्ना ने बताया कि गोल्ड मेडल का दहेज जो कि दहेज प्रथा से जागरूक करवाती है के बाद उनके द्वारा लिखी कहानी नो चालान पर श्री ग्रेसा फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म नो चालान करो ध्यान दिसंबर महीने के बीच में रिलीज की जाएगी। उन्होंने समूह कलाकारों द्वारा इस अभियान में डाले योगदान के लिए मुबारकबाद दी। इस मौके पर निर्देशक अशोक पुरी ने बताया कि इस फिल्म में कोई 30 से अधिक कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। जल्दी ही श्री ग्रेसा फिल्म्स से हम दर्शकों के रूबरू होंगे।
