होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- शिक्षा विभाग पंजाब और जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी श्रीमती हरजिंदर कौर के दिशा-निर्देशों के तहत सरकारी मिडल स्कूल चक्क गुज्जरां द्वारा बाल दिवस के विशेष अवसर पर स्कूल का बाल मैगजीन “परवाज़” लोक-अर्पित किया गया। इसका संपादन मैडम बबीता रानी ने किया है। मैगजीन के बारे में बात करते हुए मैडम बबीता रानी ने कहा कि इसमें स्कूल के विद्यार्थियों की बाल कलमों द्वारा रची गई रचनाओं को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों ने कविताओं, कहानियों, लेखों और सांस्कृतिक रचनाओं के माध्यम से अपनी मौलिक सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया है।

सरकारी मिडल स्कूल चक्क गुज्जरां का यह पांचवां वार्षिक मैगजीन है। जब यह बाल मैगजीन छपकर नन्हे बाल लेखकों के हाथों में पहुंचा तो उनके चेहरों की खुशी और उत्साह देखने लायक था। विद्यार्थियों के लिए किया गया यह प्रयास उन्हें भविष्य में बड़े लेखक बनने की दिशा में प्रेरित करने वाला पहला सार्थक कदम है। मैगजीन को लोक-अर्पित करने के अवसर पर मैडम वीरां वाले, मैडम मनप्रीत कौर और स्कूल के नन्हे लेखकों सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।