होशियारपुर:- पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प का आयोजन दिनांक 26 अप्रैल को वर्धमान थ्रेड्स के सहयोग से किया जा रहा है। खन्ना ने कहा कि कैंसर जैसी नामुराद बिमारी की रोकथाम के लिए इसके प्रति जागरूक होना अति आवश्यक है। खन्ना ने कहा की कैंसर के प्रति जागरूकता ही इसकी रोकथाम है। 
खन्ना ने कहा कि  आयोजित किये जाने वाले इस कैम्प में जहाँ कैंसर के माहिर डॉक्टरों द्वारा इसकी प्रारंभिक स्तर की जांच की जाएगी वहीँ इसकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इसी के साथ साथ इस कैम्प में आँखों की जांच और मुफ्त चश्मे भी लगाए जाएंगे। इसके इलावा 150 अन्य टैस्ट भी किये जाएंगे।  खन्ना ने लोगों से अपील की कि इस कैम्प का भरपूर लाभ उठाएं।