लहरागागा, 3 अक्तूबर:- कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज अपने लहरागागा स्थित कार्यालय में सिंचाई, नहर और बी.एम.एल. विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके हलके में नहरी मोघों सहित विभिन्न सिंचाई सुविधाओं और परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि किसानों को इनका लाभ समय पर मिल सके।

बैठक के दौरान श्री गोयल ने चल रही और लंबित सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की। उन्होंने नहरी मोघों से संबंधित मामलों और सिंचाई प्रबंधों में आवश्यक सुधारों के बारे में विचार-विमर्श करते हुए कहा कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कृषि के लिए सुचारु सिंचाई सुविधाएं बेहद महत्वपूर्ण हैं और नहरी पानी की सुचारु आपूर्ति किसानों के लिए बड़ी सुविधा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई से संबंधित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने से कृषि कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को कम करने और मौजूदा सुविधाओं को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

श्री गोयल ने अधिकारियों से कहा कि लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए संबंधित विभाग आपसी तालमेल से काम करें। यदि किसी परियोजना को पूरा करने में विभागीय स्तर पर कोई बाधा आ रही है तो उसे दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाए। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी करने और उनकी प्रगति की समीक्षा करते रहने पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नहरी मोघों और अन्य सिंचाई सुविधाओं से संबंधित किसानों के मामलों को गंभीरता से लिया जाए और उनके समाधान के लिए समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को जमीनी स्तर की जरूरतों के अनुसार काम करने के लिए कहा, ताकि परियोजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंच सके।

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि हलके में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करना और लंबित परियोजनाओं को पूरा करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों की प्रगति का लगातार जायजा लिया जाएगा, ताकि किसानों की सिंचाई संबंधी जरूरतों को सुचारु ढंग से पूरा किया जा सके।