हरियाणा/हिसार- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोटरी क्लब शाखा बरवाला की ओर से दुर्गा मंदिर बरवाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चला, जिसमें लगभग 90 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस हिसार के सहयोग से सिविल अस्पताल हिसार की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। टीम में मुकेश, हरीश (टेक्नीशियन) तथा महिला वर्ग में राजबाला (काउंसलर) शामिल रहे। वहीं सिविल अस्पताल बरवाला से सचिन और मनीष ने भी शिविर में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बरवाला वेद नारंग पहुंचे। अन्य अतिथियों में जिला उपाध्यक्ष भाजपा मुनीष, भाजपा मंडल अध्यक्ष बरवाला मोनू संदूजा, पार्षद राजा मेहता, शिवा प्रॉपर्टीज सलाहकार के निदेशक रामनिवास खोवाल और वरिष्ठ समाजसेवी रवि सरदाना ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
इस शिविर में अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा बरवाला, रोटरेक्ट क्लब शाखा बरवाला, इनर व्हील क्लब शाखा बरवाला और हनुमान मंदिर बरवाला ने भी हर प्रकार से सहयोग दिया।
रोटरी क्लब शाखा बरवाला के अध्यक्ष रोटेरियन ओम प्रकाश वधवा ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है। यह सेवा का ऐसा कार्य है जो जाति, धर्म और ऊंच-नीच जैसी सामाजिक भेदभाव की दीवारों को तोड़कर मानवता को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके।
रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर यह साबित किया कि महिलाएं भी समाज सेवा के हर कार्य में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय सेवा संघ के अध्यक्ष विक्की रहेजा ने किया। उन्होंने मंच के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर रोटरी क्लब शाखा बरवाला के संस्थापक रोटेरियन डॉक्टर सुरेंद्र कक्कड़, रोटेरियन सुरेश जावा, रोटेरियन मनोहर जावा, रोटेरियन पवन ढिंगड़ा, रोटेरियन सोमू रहेजा, रोटेरियन मनोज कथुरिया, रोटेरियन राजेश मनूजा, रोटेरियन राजकुमार बजाज, सरदार बेअंत सिंह, रोटेरियन डॉ अभिषेक सरदाना, रोटेरियन अमन महता,सरदार पिंदर तूर, महेंद्र सेतिया, मा. केवल कृष्ण आर्य, पवन मलिक, रोटेरियन चिराग वधवा, सोनू चौपड़ा, साहिल कथूरिया, तुषार वधवा, रोहित वधवा, नीशू वधवा (नरेश वधवा), कपिल महता, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी राजेश सलूजा, जिला आईटी सह प्रमुख भाजपा कमल हंदूजा,सरला कामरा,आशा रहेजा,अनीता भाटिया,प्राची जावा,मनीषा महता, वीना चुग,पूनम,सिमरन,कविता गाबा,सुषमा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब बरवाला द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित 90 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
