हुशियारपुर:- बसपा हल्का चब्बेवाल के सेक्टर फगलाना और सेक्टर बसी दौलत खा की मीटिंगें कराई गईं और सेक्टर फगलाना की मीटिंग सम्मति सदस्य हरमेश कुमार रत्तू तथा विजे कुमार सेक्टर प्रधान की योग्य अगुवाई में की गई। इस मीटिंग में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट पलविंदर माना, जिला इंचार्ज और हल्का इंचार्ज चब्बेवाल उपस्थित रहे और उन्होंने समूचे हलके की नेतृत्वता विशेष रूप से संभाली।
इस दौरान बसपा के सेक्टर संगठन और बूथ स्तर की समितियों को मजबूत करने के लिए बैठक हुई और सेक्टर स्तर के गांवों से आए साथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बसपा को ग्राउंड लेवल पर मजबूत करने के लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत करने का भरोसा दिया।
इसी दौरान मीटिंग में आए ग्रामवासियों को एडवोकेट पलविंदर माना ने संबोधित करते हुए बताया कि मनरेगा मजदूर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे थे और इस शांतिपूर्ण चल रहे धरने को खत्म कराने के लिए सरकार ने पुलिस के माध्यम से लाठीचार्ज करवाया। इस दौरान कई मनरेगा मजदूर गंभीर चोटें लगने से जख्मी हो गए। बाद में एडवोकेट माना ने पदाधिकारियों को पार्टी की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के निर्देश जारी किए।
इस दौरान सेक्टर टीम ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हर एक गांव में पहुंचकर बसपा की "पंजाब संभालो" मुहिम की नीतियों से लोगों को परिचित कराने और हर बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर उपस्थित अग्रणी साथियों में श्री जगिंदर पाल फगलाॅना (जिला कोऑर्डिनेटर बामसेफ), हल्का चब्बेवाल के उपाध्यक्ष सुदेश भट्टी जी, सरदार सतपाल बदला जी (जनरल सेक्रेटरी), सुब हरभजन सिंह जी, जसविंदर सिंह ताजोवाल जी, सुखविंदर सिंह हैपी मੜुली (बसपा अगुआ), महिंदर पाल, अमनदीप रौडिया, सोनू बसी, सुदामा राम जी, परदीप कुमार, सुखविंदर सिंह, नश्तर सिंह, जसवीर सिंह रत्तू, प्रवीन सिंह जी, संजीत कुमार शिंद आहिरणा, सतनाम खानौड़ा, समीयर माना, सौरव हीर, और अन्य बड़ी संख्या में साथी उपस्थित थे।
भगवंत मान सरकार बनी मनरेगा मजदूरों की दुश्मन सरकार द्वारा गरिहा लाठीचार्ज अत्यंत निन्दनीय एडवोकेट पलविंदर माना
