मोहाली, 30 सितंबर:- बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार और प्रमुख चिंतक डॉ. प्यारे लाल गर्ग ने कहा कि शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की विचारधारा और सिद्धांतों को अमली रूप देने की जरूरत है। वह भगत पूरन सिंह वातावरण संभाल सोसाइटी द्वारा करवाए समारोह को संबोधन कर रहे थे।
डॉ. गर्ग ने कहा कि भगत सिंह के सिद्धांत मानवतावादी थे और उनकी सोच मानवता को सही राह की ओर ले जाने वाली थी। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का मुख्य मकसद किसानों, मजदूरों और दबे-कुचले लोगों को उनके हकों से अवगत करवाना और अपने हकों के लिए संगठित करना था।
वातावरण सोसाइटी के प्रधान गुरमेल सिंह मौजोवाल ने कहा कि भगत सिंह की सोच, लिखतों और विचारों को घर-घर पहुंचाना, खास करके नौजवान पीढ़ी को उनसे अवगत करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को देश के लिए कुर्बानी करने वाले योद्धाओं की विचारधारा के साथ जोड़ने के लिए ऐसे प्रयास जारी रहने चाहिए।
समारोह में अमरजीत कौर ने कहा कि भगत सिंह ने पंजाब की धरती पर जन्म ले कर पूरे देश और दुनिया को राह दिखाया। शायर गुरनाम कंवर ने भगत सिंह की जीवनी के बारे में बताया और अपनी कविताओं के जरिए उनकी सोच का संदेश दिया। लेखक भुपिंदर मटौर वाला ने भी अपने विचार और कविताएं पेश कीं। जगसीर सिंह जीदा और साथियों ने इंकलाबी गीत पेश किए।
इस मौके पर मोहाली जिले की 8वीं, 10वीं और 12वीं जमातों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समाज सेवी कैप्टन करनैल सिंह, पूर्व आईपीएस अधिकारी रिटायर्ड डी.आई.जी. इंद्रजीत सिंह, फेज-11 के कौंसलर गौरव जैन और पूर्व कौंसलर कुलवंत सिंह क्लेर को भी सम्मानित किया गया। इंकलाबी कविताएं पेश करने वाली बच्चियों गुनतास कौर और महताब कौर का भी सम्मान किया गया।
इस मौके पर धर्मपाल हुशियारपुरी, अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह सत्ता, गुरदीप सिंह, परविंदर सिंह, नछत्तर सिंह खियाला, अमरजीत कौर, अमर सिंह धालीवाल, बलजीत सिंह, बी.एस. नागपाल, फकीर चंद, हरपाल सिंह सोढ़ी, कुलदीप सिंह, चरण सिंह, रघवीर सिंह सिद्धू, गुरजिंदर सिंह, हरशदीप सरा और सोसाइटी के पदाधिकारी हाजिर थे।
