नवांशहर (देस राज बाली):- नजदीकी गांव मुजफ्फरपुर में बाली जठेरों का मेला बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। झंडा चढ़ाने की रस्म के बाद धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
इस अवसर पर बोलते हुए प्रबंधक कमेटी के प्रधान देस राज बाली ने कहा कि आज के समय में हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए और उनके जीवन के अनुभवों का लाभ उठाना चाहिए।
इस अवसर पर बाली परिवारों से संबंधित श्रद्धालु दूसरे राज्यों से भी विशेष रूप से पहुंचे हुए थे। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के प्रधान देस राज बाली, जनरल सेक्रेटरी सरदारा सिंह, खजांची पलविंदर कुमार, सीतल कुमार गोहलों, जगदीश राय, धर्मपाल बाली, बख्शीश सिंह, जसपाल गोहलों, बलविंदर कौर बाली, सोनिया बाली आदि उपस्थित थे। श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर लगातार वितरित किया गया।
