होशियारपुर- जिला होशियारपुर के गांव टूटो मजारा स्थित निर्मल कुटिया, ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी की याद में आयोजित 26वें महान गुरमत संत समागम और सालाना बरसी 20/21 नवंबर करवाए  जा रहे है। मुख्य गद्दीनशीन बाबा मख्खन सिंह और बाबा बलवीर सिंह शास्त्री की ओर से संयुक्त रूप में जानकारी देते हुए बताया के वार्षिक बरसी समारोह आगामी 20 और 21 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। 
जिस में 20 नवंबर को विशाल नगर कीर्तन का आयोजन होगा, जबकि 21 नवंबर को खुले पंडाल में दीवान सजेंगे। इन दीवानों में पंथ के प्रमुख रागी जथे, ढाडी जथे, कीर्तन जथे तथा कथा वाचक गुरबाणी कीर्तन, ढाडी वारों और कथा विचारों के माध्यम से संगतों को निहाल करेंगे। 
इसके अलावा, इन बरसी समारोहों के निमित्त रात्रि दीवान 15 नवंबर से प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। जिनके लिए संत महापुरुष कुटिया में पहुंचने शुरू हों गए है