होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- कांग्रेस पार्टी की ओर से नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा को विधानसभा हलका होशियारपुर 043 का संगठन इंचार्ज नियुक्त किया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की सिफारिश पर कांग्रेस कमेटी द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि एडवोकेट मरवाहा ने 1990 के दशक से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में अहम भूमिका अदा की। उनकी सेवाओं को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस संबंध में एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पहले की तरह पूरी मेहनत और लगन से निभाएंगे। पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर बूथ स्तर पर काम किया जाएगा।
