नवांशहर (जतिंदर पाल सिंह कलेर):- भारतीय जनता पार्टी, जिला शहीद भगत सिंह नगर के जिला अध्यक्ष एडवोकेट राजविंदर सिंह लक्की ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से मुख्यमंत्री निवास पर विशेष मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान नवांशहर, बलाचौर और बंगा विधानसभा क्षेत्रों की मौजूदा राजनीतिक स्थिति तथा भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर पंजाब में भाजपा को मजबूत करने तथा आने वाले दिनों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के बलाचौर, नवांशहर और बंगा में संभावित दौरों एवं पार्टी कार्यक्रमों के संबंध में भी सलाह-मशविरा किया गया। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा, स्थानों और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विचार साझा किए गए।
एडवोकेट राजविंदर सिंह लक्की ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का समय देने तथा पंजाब के राजनीतिक और संगठनात्मक मामलों में रुचि लेने के लिए धन्यवाद किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी पिंटू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
