हरोली/ऊना, 21 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- तप स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के समीप स्थित शराब के ठेके को लेकर चल रहे विरोध के बीच प्रशासन को आखिरकार संगतों के रोष के आगे झुकना पड़ा। प्रबंधक कमेटी द्वारा 22 अप्रैल 2026 को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया था, लेकिन बढ़ते जन विरोध को देखते हुए एक्साइज विभाग ने 21 अप्रैल 2026 को ठेके को स्थायी रूप से बंद कर दिया।
प्रबंधक कमेटी और संगतों के दबाव के चलते एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने यह निर्णय लिया। इस दौरान विभिन्न संगठनों जैसे डॉ. भीमराव अंबेडकर सभाएं, निहंग सिंह जत्थेबंदियां और श्री गुरु रविदास सभाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस मौके पर बाबा लखबीर सिंह (मुखी तरना दल), जस्सी तलण, बलविंदर बुग्गा, बाबा अच्छर सिंह, बाबा जुझार सिंह, गुरलाल सैला, चेयरमैन परमजीत, अमित वाल्मीकि, विशाल भाटिया और सुलिंदर चोपड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ठेका बंद होने के बाद प्रबंधक कमेटी ने 22 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को रद्द कर दिया है। कमेटी ने सभी संगतों और संगठनों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए अपील की है कि अब किसी भी प्रदर्शन में शामिल होने की आवश्यकता नहीं है।
इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य बाबा केवल सिंह, चेयरमैन कुलवर्ण सिंह, बाबा नरेश सिंह, मख्खन सिंह वाहिदपुरी, हरभजन सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, चौधरी जीत सिंह, सरपंच रोशन लाल, सरपंच जरनैल सिंह, सतपाल सिंह और चरण भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संगतों के विरोध के आगे झुका प्रशासन खुरालगढ़ साहिब के पास स्थित शराब का ठेका स्थायी रूप से बंद
