चंडीगढ़- एडीजीपी वाई पूरन कुमार का 9वें दिन अंतिम संस्कार हुआ। शमशान घाट से पहले, सेक्टर 24 की कोठी से अंतिम विदाई ली गई। पत्नी अमनीत कुमार की सहमति से, भारी सुरक्षा में आईजी पुष्पेंद्र सिंह की निगरानी में पीजीआई में पोस्टमार्टम किया गया।
इस मामले की जांच के लिए गठित 31 सदस्यीय समिति ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजने के सरकारी फैसले पर संतोष व्यक्त किया है। समिति ने कहा कि यह कदम न्याय की दिशा में एक सही कदम है।
साथ ही, उन्होंने उन सभी संगठनों से शांति और संयम के साथ अपना संघर्ष जारी रखने की अपील की है, जो इस मामले के विरोध में आवाज उठा रहे हैं।
एडीजीपी वाई पूरन कुमार का हुआ अंतिम संस्कार पत्नी के मानने पर भारी सुरक्षा में हुआ पोस्टमार्टम घर से ली अंतिम विदाई
