पटियाला - पटियाला-सरहिंद रोड पर स्थित गांव फगनमाजरा के पास पुलिस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया।
घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि पटियाला के त्रिपड़ी इलाके से स्कॉर्पियो चोरी करने वाला घड़ूआं क्षेत्र से संबंधित अपराधी गुरचरण सिंह कालू आज पटियाला पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया।
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि आरोपी ने पहले 32 बोर की पिस्तौल से पुलिस पर चार फायर किए और जवाबी कार्रवाई में आरोपी कालू के पैर में गोली लग गई। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पहले ही आठ मामले दर्ज किए जा चुके हैं।