करनाल, 30 सितंबर:- जिला पुलिस करनाल द्वारा पुलिस अधीक्षक करनाल श्री करन गोयल, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मधुबन के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी मंगलौरा की टीम ने 16 ग्राम स्मैक व वारदात में प्रयुक्त स्कूटी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस चौकी मंगलौरा प्रभारी उप निरीक्षक मंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर नाका मंगलौरा पर नाकाबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान टीम ने जोनी पुत्र तेजपाल, निवासी ढाकवाला, हाल निवासी पृथ्वी विहार, थाना सेक्टर 32/33, करनाल को स्कूटी एक्टिवा सहित काबू किया।
पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर स्कूटी से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ एवं स्कूटी को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना मधुबन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया है।
