संतोषगढ़/ऊना, 3 दिसंबर:-  बाबा सिद्ध चानो जी महाराज की मूर्ति स्थापना एवं दहाजे के उपलक्ष्य पर बुधवार को बाबा सिद्ध चानो मंदिर कमेटी संतोखगढ़ द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बैंड-बाजों के साथ निकाली गई यह शोभायात्रा संतोखगढ़ से प्रारंभ होकर पुबोवाल स्थित बाबा सिद्ध चानो मंदिर पहुंची। यहां बाबा सिद्ध चानो जी महाराज के स्वरूप का इशनान कराकर उन्हें सुसज्जित वाहन में स्थापित करते ही शोभायात्रा की विधिवत शुरुआत हुई।
शोभायात्रा पुबोवाल से कुंगड़त, हीरां, ललड़ी व टाहलीवाल से होते हुए पुनः संतोखगढ़ पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों द्वारा शोभायात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। टाहलीवाल बाजार में कमेटी सदस्यों ने पूरे बाजार में पैदल चलकर जनता का अभिनंदन स्वीकार किया।
कमेटी के प्रधान नानक चन्द ने बताया कि आगामी 6 दिसंबर को वार्ड नंबर 5 स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क के साथ रहन बसेरा में दहाजे का आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऊना के जाखेड़ा से दहाजा पार्टी अपनी टीम सहित दहाजे का कार्यक्रम करेगी।
रात 12 बजे बाबा सिद्ध चानो जी की बड़ी सवारी बैंड बाजे के साथ संतोखगढ़ के बसीमे पर छोड़ी जाएगी।
इस अवसर पर प्रधान नानक चन्द, उपप्रधान महादेव, महासचिव सिकंदर सिंह, कोषाध्यक्ष रिक्की, अजय, कृष्ण देव, राहुल, बलवीर, मिंटू, दिनेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।