जालंधर- गुरु रविदास महाराज जी के पवित्र ज्योति ज्योत समय दिवस एवं रविदासिया समुदाय के अमर शहीद संत रामानंद महाराज जी की शहादत के उपलक्ष्य में ग्रेट चमार इंटरनेशनल संस्था की पंजीकृत संस्था की देश-विदेश में रहने वाली गुरुमुख संगत द्वारा छबील एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 
यह कार्यक्रम ग्रेट चमार इंटरनेशनल संस्था के अध्यक्ष परम आदरणीय टेक चंद रविदासिया एवं संस्था के चेयरमैन आदरणीय वरिंदर हीरा जाखू, कुलविंदर माही, बिट्टू रविदासिया, अमरजीत जनागल, जस्सी तल्लन, सतीश सुमन एवं अनेकों वीर योद्धाओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। 
बड़ी संख्या में महिलाओं के अलावा रविदासिया समुदाय के वीर योद्धाओं ने रक्तदान किया। भीम आर्मी के परम आदरणीय हितेश माही ने भी कार्यक्रम के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।