रतिया 21 नवंबर:- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमाना में शहीद देविंदर सिंह के 24 वें शहीदी दिवस को समर्पित चेतना समागम का आयोजन प्राचार्य जय भगवान की अध्यक्षता में करबाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के स्टॉफ एवं छात्र -छात्राओं ने शहीद की तस्वीर के समक्ष फुल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
कक्षा बारहवीं के छात्र दीपक ने शहीद की जीवनी प्रस्तुत करते हुए बताया कि उन्होंने 19 जनवरी 2001 को कुपवाड़ा क्षेत्र में दो आंतकवादिओं को मार कर वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शहादत के 24वें दिवस पर हम चेतना समागम में याद कर रहें हैं। प्राचार्य जय भगवान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें शहीदों की कुर्बानी नहीं भूल सकते।
इस मौके पर बच्चों ने चेतना जागृत करने के लिए शहीद देविंदर सिंह यादगारी ट्रस्ट द्वारा दिए गए स्लोगन नशा भगाओ -समाज बचाओ एवं पर्यावरण बचाओ -जिंदगी बचाओ के नारे लगा कर लोगो को जागृत किया। समारोह में प्राचार्य जय भगवान,डी पी ई हरविंदर सिंह, अनिल कुमार, अंजू रानी, अरिता रानी सहित स्टॉफ श्रद्धांजलि दी।