पटियाला, 18 नवंबर (परमजीत सिंह परवाना):- पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में दोबारा हो रहे चुनाव के लिए आज विभिन्न राजनीतिक दलों के 60 और उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसके साथ ही अब तक दाखिल नामांकन पत्रों की कुल संख्या 105 हो गई है। अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षरों से जारी सूचना में यह नहीं बताया गया कि किस राजनीतिक दल के किस उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। 19 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। 20 नवंबर को इन नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। पटियाला के 30 वार्डों में मतदान के लिए कुल 123 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
30 वार्डों में दोबारा चुनाव के लिए 60 और नामांकन दाखिल, कुल संख्या 105 हुई
