सावन मास में गगन जी दा टीला मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, भोलेनाथ से विश्व शांति की कामना की।
होशियारपुर- सावन मास के आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर माहौल में एमआरसी ग्रुप ऑफ दसूहा और विजय मल्ल दसूहा के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था प्राचीन गगन जी दा टीला मंदिर पहुंचा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के चरणों में शीश नवाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर विश्व शांति, जन कल्याण और समाज की खुशहाली की कामना की।

इस धार्मिक यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने मंगल आरती में सम्मिलित होकर श्रावण मास को सफल और मंगलमय बनाने की प्रार्थना की। मंदिर परिसर शिव भजनों और मंत्रोच्चार से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक अनुभूति से भर गया।
इस यात्रा में मुकेश रंजन (प्रबंध निदेशक, एमआरसी ग्रुप), विजय शर्मा (प्रबंध निदेशक, विजय मल्ल), पवन वर्मा, डॉ. सुरजीत आरे, गोल्डी वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार, सुभाष शर्मा, बिशन कुमार, गुरमीत सिंह, राजीव उप्पल, शिव कुमार और रिम्पा शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु शामिल थे।
उपस्थित सभी गणमान्यों ने इस यात्रा को एक प्रेरणादायक और आध्यात्मिक रूप से उत्थानकारी अनुभव बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।
गगन जी का टीला मंदिर अपने ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के कारण श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख तीर्थस्थल है। सावन के इस पावन अवसर पर आयोजित ऐसी यात्राएँ समाज में धार्मिक जागरूकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं।