सुरक्षित, समृद्ध हरियाणा भाजपा का द्रष्टिकोण–बिजेंद्र लोहान

हांसी:–भारतीय जनता पार्टी जिला हांसी के सातरोड मंडल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान ने मुख्य वक्ता के तौर पर राजनीतिक प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि हरियाणा की धरती केवल वीरता की नहीं बल्कि समृद्धी और आत्मनिर्भरता की भी प्रतीक है!

बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर तक सक्रिय कर जनसंपर्क अभियान को नई धार देना, “नॉनस्टॉप सरकार” की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुँचाना और संगठन को आने वाले पाँच वर्षों की राजनीतिक यात्रा एवं चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन को निरंतर सशक्त बनाती है। 
इस दौरान मुख्य वक्ता के तौर पर जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महामंत्री बिजेंद्र लोहान, मंडल अध्यक्ष मनोज मायड़,मंडल प्रभारी प्रवीण सैनी, मंडल सह प्रभारी ओमपाल यादव मौजूद रहे। इस दौरान पार्षद मुकेश ग्रेवाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।