
अग्रोहा मंडल भाजपा की कार्यशाला में दिखा देशभक्ति का संदेश
हरियाणा/हिसार:- आज अग्रोहा मंडल भाजपा की बैठक का आयोजन बालक स्थित रिद्धनाथ विद्यालय में किया गया जिसकी मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष डॉ आशा खेदड़ , पूर्व मंत्री अनूप धानक व जिला महामंत्री संजीव रेवड़ी जी रहे।
हरियाणा/हिसार:- आज अग्रोहा मंडल भाजपा की बैठक का आयोजन बालक स्थित रिद्धनाथ विद्यालय में किया गया जिसकी मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष डॉ आशा खेदड़ , पूर्व मंत्री अनूप धानक व जिला महामंत्री संजीव रेवड़ी जी रहे।
बैठक आयोजन की शुरुआत भारत माता को पुष्पांजलि अर्पित कर और भारत माता की जय के जयघोष के साथ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहन लाल नंगथला ने की।
पूर्व मंत्री अनूप धानक ने भाजपा सरकार की केंद्र और राज्य की योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया और सभी कार्यकर्ताओं को जन जन तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।
जिला महामंत्री संजीव रेवड़ी ने भाजपा के इतिहास का वर्णन किया और सभी कार्यकर्ताओं में अपने संबोधन से नई ऊर्जा का संचार करने का कार्य किया।
अंत में ज़िलाध्यक्ष डॉ आशा खेदड़ ने मंडल की नई कार्यकारिणी का परिचय लिया और सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सराहना की और देश, प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने के लिये प्रेरित किया।
मिडिया प्रभारी जगदीप रेडडू ने बताया कि अंत में मंडल अध्यक्ष मोहन लाल नंगथला ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत और धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पार्षद अजय धुंधवाल, जिला सोशल मीडिया प्रमुख अमर पातड़, सुशील पुनिया, महामंत्री सतीश पुनिया, सुरजमल पुनिया, सुरजमल रेडडू, सुभाष भादु, अश्वनी, शेरसिंह फौजी, अर्जुन, प्रदीप रेडडू, पवन मीणा, कुलदीप B D C अग्रोहा, सुरेश B D C प्रतिनिधि, सुभाष सहारण, देशराज बंसल, सुरेश पंवार, कृष्ण कुमार, राजेश धीर, हनुमान मौजूद रहे सभी साथियों ने विद्यालय में पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया।
