
जिला कांग्रेस कमेटी हिसार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित किया श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम
हरियाणा/हिसार: जिला कांग्रेस कमेटी, हिसार द्वारा आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन, हिसार में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
हरियाणा/हिसार: जिला कांग्रेस कमेटी, हिसार द्वारा आज भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन, हिसार में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई।
बृजलाल बहबलपुरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी भारत के सबसे युवा और दूरदृष्टा प्रधानमंत्री थे। उन्होंने सूचना-प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज और शिक्षा सुधारों के माध्यम से भारत को 21वीं सदी की दिशा दी।
उन्होंने कहा कि “राजीव गांधी जी ने हमेशा युवाओं और महिलाओं को राष्ट्र निर्माण का केंद्र माना। आज जब भाजपा सरकार किसानों, युवाओं और आमजन की अनदेखी कर रही है, तब हमें राजीव के विचारों और आदर्शों को याद कर उनके मार्ग पर चलना होगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता ही जनता की सच्ची आवाज़ बनेंगे।”
बहबलपुरिया ने आगे कहा कि आज की भाजपा सरकार देश की एकता और भाईचारे को कमजोर कर रही है, जबकि राजीव गांधी जी का सपना एकता, शांति और प्रगति पर आधारित भारत का था। कांग्रेस पार्टी उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए संघर्षरत है।
सभा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे राजीव गांधी जी की दूरदृष्टि को आत्मसात कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ डटकर संघर्ष करेंगे और जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामनिवास घोडेला, टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व न्यायाधीश हरपाल बुरा, एआईसीसी सदस्य राजेश संदलाना, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मवीर गोयत, वरिष्ठ युवा नेता गौरव संपत सिंह,पूर्व माटी कला बोर्ड चेयरमैन भूपेन्द्र सिंह गंगवा , महिला ज़िला अध्यक्ष संतोष जून, महिला एसी सेल जिला अध्यक्ष वीरमती सरोहा,पूर्व चेयरमैन कृष्ण सिंघला उर्फ टीटू, पूर्व चेयरमैन हनुमान एरेन, पार्षद सत्यवान पान्नू , भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह हुड्डा, युवा नेता मनोज राठी, एडवोकेट, भरत सिंह मलिक,युवा नेता आनंद जाखड़ , युवा नेता दिनेश पूनिया, जाट संस्था प्रधान सीजू नंबरदार,वरिष्ठ नेता वज़ीर सिंह पुनिया , वरिष्ठ नेता अनूप सिंह सरसाना ,वरिष्ठ नेता सतपाल कुलड़िया,वरिष्ठ नेता एडवोकेट राजबीर मोर, महिला नेत्री सिलोचना सिहाग, महिला नेत्री बिमला तरड़,केकेसी जिला महिला अध्यक्ष गीता आहूजा, महिला नेत्री आशा सैनी,महिला नेत्री आरती महिला नेत्री कमला शर्मा, महिला नेत्री हितेश कंबोज,महिला नेत्री संतोष आर्य, पूर्व अल्पसंख्यक चेयरमैन विक्टर डेविड, किसान नेता रणधीर बामल, वरिष्ठ नेता अमर गुप्ता, वरिष्ठ नेता रत्न कुमार बडगूजर,संदीप सिहाग, राजकुमार जांगड़ा,वरिष्ठ नेता सतीश भाटिया, युवा हल्का अध्यक्ष हांसी अजय बेरवाल, ठंडू राम गंगवा,युवा नेता सुरेश पंघाल , सुरेश कुमार वाल्मीकि, ओबीसी ज़िला अध्यक्ष अजीत यादव, युवा नेता जय भगवान भडाना,श्याम लाल सरवटे, दारा सिंह वर्मा, दलजीत पंघाल, मदन लाल पापोस, रमेश चाहर, रामचंद्र खटक, सुरेंद्र नलवा ,पूर्व सचिव कैलाश जांगड़ा, जे.पी. ज्यानी,रविन्द्र दहिया, पूर्व सदस्य कष्ट निवारण समिति प्रीतम चौधरी, वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश कुंडू,साधु राम पातन,नंद सिंह सरोहा,सुनील वर्मा,भजन लाल, महिपाल सोरखी, राजेंद्र खान, सुभाष चंद्र वाल्मीकि, सुशील धीनवास, दिलबाग धीनवास, युवा नेता अंकित शिला, कुलबीर सिंह मुद्गल, विजय पाल जाखड़, अरविन्द बांदाहेडी, कृष्ण कुमार , डा बलजीत सिंह, साधु राम, जगदीश काजला, अशोक बैनीवाल चूली,कमला शर्मा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि दी और “राजीव गांधी अमर रहें”
