पंजाब सरकार किसानों के साथ थी, है और रहेगी - अमन अरोड़ा
होशियारपुर- पंजाब के सूचना प्रौद्योगिकी, सुशासन, रोजगार सृजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने आज यहां कहा कि राज्य सरकार राज्य के किसानों के साथ थी, है और रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में किसानों की जायज मांगों को स्वीकार कर लिया गया है और बाकी मांगों को भी स्वीकार करवाने के लिए हम केंद्र के समक्ष जोरदार तरीके से आवाज उठाएंगे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह गंभीर व प्रतिबद्ध है तथा उनकी जायज मांगों पर अपनी मुहर लगा चुकी है। पत्रकारों द्वारा कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के एक बयान के बारे में पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों द्वारा नकारे गए कांग्रेस पार्टी के नेता सत्ता हथियाने के रास्ते तलाश रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाजवा के सपने केवल सपने ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हर क्षेत्र में वांछित विकास और प्रगति के लिए निरंतर प्रयास कर रही है जो जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य में क्रांति लाकर विद्यार्थियों और लोगों के लिए बड़ी सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए बजट के बारे में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ‘बदलता पंजाब’ बजट-2025-26 एक रंग-बिरंगा पंजाब पेश करता है और आने वाले वर्ष में पंजाब तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जल्द ही 541 सेवा केन्द्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है, जिसके चलते 438 नागरिक सेवाएं और भी सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध होंगी। अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार ने रोजगार मुहैया करवाने के क्षेत्र में नये मील पत्थर स्थापित किये हैं तथा 51655 सरकारी नौकरियाँ मुहैया करवाई हैं जो रोजगार के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण एवं कैरियर काउंसलिंग के लिए 230 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है, जिससे बेरोजगारों को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी।