
विश्व इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी योग महाकुंभ की गाथा--सुभाष सुधा
हरियाणा/हिसार: हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि विश्व इतिहास के पन्नों में कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 21 जून को होने वाला योग महाकुंभ स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस बार अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस 2025 पर कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्य स्तरीय योग दिवस के हर लम्हें पर हिन्दुस्तान की नजर होगी।
हरियाणा/हिसार: हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि विश्व इतिहास के पन्नों में कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 21 जून को होने वाला योग महाकुंभ स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस बार अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस 2025 पर कुरुक्षेत्र में होने वाले राज्य स्तरीय योग दिवस के हर लम्हें पर हिन्दुस्तान की नजर होगी।
इस बार योग दिवस पर एक लाख से ज्यादा लोग ब्रह्मïसरोवर आइक्रोनिक स्थल पर एक साथ योगा करेंगे। इस दिन कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा का नाम गिनिज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। अहम पहलूू यह है कि कुरुक्षेत्र के लोग इस नए रिकॉर्ड के साक्षी बनेंगे।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि ये कार्यक्रम प्रशासनिक कार्यक्रम ना होकर सार्वजनिक कार्यक्रम है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं की संवेदनाओं से जनभागीदारी के लिए लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हरियाणा वालों ने पूरी दुनिया को योग सीखाकर ही योग गुरु का दर्जा हासिल किया है, 21 जून को अनुशासन और प्रोटोकॉल के साथ योग करके गिनीज बुक में विश्व रिकॉर्ड दर्ज करना है, इसके लिए जिला प्रशासन ने आवेदन भी कर दिया है।
सभी ने मिलकर इस रिकॉर्ड को बनाने में अपना-अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है। उन्होंने कहा कि 21 जून को योग करने के लिए थानेसर के हजारों लोगों ने ऑनलाइन माध्यमों से पंजीकरण किया है।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि योग को लेकर योग ऋषि स्वामी रामदेव ने योग को बनाए रखने का काम किया है। अब ऐसा ऋषि का भगवान श्रीकृष्ण की धरा धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में 21 जून को आना कुरुक्षेत्र वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि योग दिवस को लेकर राष्टï्र धीम एक पृथ्वी एक स्वस्थ्य है।
जबकि प्रदेश में इसके साथ योग युक्त नशा मुक्ति हरियाणा को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें हमारे युवाओं को नशे की तरफ धकेलने का प्रयास कर रहीं हैं। युवा पीढ़ी के भविष्य को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।
इसको रोकने के लिए योग को बनाकर नशे से दूर करना होगा, क्योंकि हमारी युवा पीढ़ी को नुकसान होन का मतलब देश के विकास की गति को आगे बढऩे से रोकना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश का कल्चर तो शुरू से अलग रहा है। यहां पर कहावत है कि देशां म्य देश हरियाणा, जित दूध दही का खाना।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने नगर पार्षदों, सरपंचों, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और कुरुक्षेत्र वासियों से आग्रह करते हुए कहा कि 21 जून को सभी अपनी निंद्रा को छोडकऱ सुबह 4 बजे ब्रह्मïसरोवर व मेला ग्राउंड में पहुंचकर योग के इस महान यज्ञ में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े और जिसको जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसको प्रमुखता के साथ निभाने का काम करें। उन्होंने कहा कि ये केवल मात्र योग दिवस नहीं है बल्कि एक मेला है। जिस प्रकार हम दीपावली, होली, भाईदूज जैसे त्योहारों को मनाते हैं, इस अंतरराष्टï्रीय योग दिवस को भी उसी प्रकार मनाया जाए।
