युवा नेता पुष्पिंदर सिंह को पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी: कंवर इकबाल सिंह

कपूरथला (पैगाम ए जग़त )- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करते हुए कई नियुक्तियां की हैं। विधानसभा कपूरथला से संबंधित युवा नेता पुष्पिंदर सिंह पुत्र शायर कंवर इकबाल सिंह पिछले कई वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं, उन्हें पार्टी हाईकमान द्वारा ट्रेड विंग का हलका संयोजक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पुष्पिंदर सिंह ने साल 2022 में वार्ड नंबर 26 कपूरथला से नगर निगम पार्षद का चुनाव लड़ा है!

कपूरथला शहर के अमृत बाजार में स्थित शो रूम ब्राइडल गैलरी के मालिक पुष्पिंदर सिंह के पिता शायर कंवर इकबाल सिंह, जिन्हें पंजाब सरकार द्वारा "विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग चंडीगढ़" की तीन सदस्यीय समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। कुछ दिन पहले पार्टी आलाकमान द्वारा की गई इन नियुक्तियों से जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्वयंसेवकों समेत आम नेता भी काफी खुश नजर आ रहे हैं! हलका कपूरथला की पूरी लीडरशिप ने शायर कंवर इकबाल सिंह के बेटे की इस बड़ी उपलब्धि पर परिवार को बधाई दी है और पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया है!

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पुष्पिंदर सिंह के पिता शायर कंवर इकबाल सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरे व्यापारी वर्ग से अपना दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया है. ताकि लोकसभा चुनाव में हलका खडूर साहिब से "लालजीत सिंह भुल्लर विधायक पट्टी एवं वर्तमान कैबिनेट मंत्री पंजाब" की जीत सुनिश्चित हो सके!