पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार की तैयारी, बड़ी जीत के बाद संजीव अरोड़ा को मिलेगी एंट्री

चंडीगढ़, 23 जून - लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार की तैयारी कर ली है। मंत्रिमंडल में विस्तार के मौके पर नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया जाएगा।

अरोड़ा की जीत का मतलब है कि अब वह राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे और पार्टी के किसी बड़े नेता के संसद के ऊपरी सदन में जाने का रास्ता साफ हो जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पंजाब मंत्रिमंडल में विस्तार 'बहुत जल्द' होने की उम्मीद है। 
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अरोड़ा के चुनाव प्रचार के दौरान घोषणा की थी कि अगर संजीव अरोड़ा चुनाव जीतते हैं तो उन्हें पंजाब मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया जाएगा। 
हालांकि, प्रमुख उद्योगपति अरोड़ा को कौन सा विभाग दिया जाएगा, इसका खुलासा भी नहीं किया गया। हालांकि, राजनीतिक अटकलें लगाई जा रही हैं कि कम से कम एक मंत्री से इस्तीफा मांगा जा सकता है, जबकि कुछ विभागों में फेरबदल किया जा सकता है।