
चंडीगढ़ में दीपावली की रात पंजाब काडर के आईएएस के घर गोली चली, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है
दीपावली की रात पंजाब काडर के आईएएस के सेक्टर 24 स्थित घर पर किसी अज्ञात शख्स ने गोली चलाई। यह घटना पंजाब के आईएएस वीरेंद्र कुमार शर्मा के घर की है। घटना के समय IAS वीरेंद्र कुमार शर्मा अपने घर में परिवार के साथ मौजूद थे।
दीपावली की रात पंजाब काडर के आईएएस के सेक्टर 24 स्थित घर पर किसी अज्ञात शख्स ने गोली चलाई। यह घटना पंजाब के आईएएस वीरेंद्र कुमार शर्मा के घर की है।
घटना के समय IAS वीरेंद्र कुमार शर्मा अपने घर में परिवार के साथ मौजूद थे। उन्होंने पुलिस(Punjab Police) कंट्रोल रूम और अपने सुरक्षा कर्मियों को भी बुलाया। वीरेंद्र कुमार शर्मा पंजाब सरकार में स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं। यह घटना देर रात 11 बजे की है। अज्ञात आरोपित ने कोठी के बाहर सड़क से गोली चलाई थी। गनीमत रही की गोली एक कमरे की खिड़की की प्लाई में फंस गई थी जिसकी वजह से यह गोली किसी को नहीं लगी। घर के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरा से चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपितों की फुटेज देकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल पर देर रात फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया था।
