
दिवाली से पहले सीएम केजरीवाल ने 5000 कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया
नई दिल्ली (पैग़ाम -ए-जगत)- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से पहले दिल्ली नगर निगम के 5 हजार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।
नई दिल्ली (पैग़ाम -ए-जगत)- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली से पहले दिल्ली नगर निगम के 5 हजार कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने 5 हजार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति का अपना वादा पूरा किया है. केजरीवाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने निगम के 5 हजार कर्मचारियों को पक्का कर दिया है. ये कर्मचारी लंबे समय से अपनी नौकरी सुरक्षित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन 15 साल से सरकार में रही भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया। अब तक हमने 6484 कच्चे सफाई कर्मचारी को पक्का कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव पारित कर करीब 5 हजार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है. कच्चे श्रमिकों का नियोजन अज्ञात है। यदि उन्हें आज बुलाकर काम पर लिया जा रहा है तो कल नहीं बुलाया जा सकता। महीने में 15 दिन काम लिया जायेगा या 20 दिन काम लिया जायेगा, यह पता नहीं है. उनकी छुट्टियों का भी पता नहीं चलता. कच्चे कर्मचारियों को पूरा वेतन भी नहीं मिलता। अभी तक कच्चे कर्मचारियों का कई तरह से शोषण किया जा रहा था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में पिछले 15 साल से बीजेपी की सरकार थी. भाजपा ने सफाई कर्मचारियों का शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सफाई कर्मचारियों की हमेशा से मांग रही है कि उन्हें पक्का किया जाए। पंजाब में आम आदमी पार्टी को सत्ता में आए अभी सिर्फ डेढ़ साल ही हुआ है. इन डेढ़ साल के अंदर हमने करीब 30 हजार कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है। यह आम आदमी पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से नगर निगम से अच्छी खबरें आ रही हैं. हमारी सरकार से पहले नगर निगम से भ्रष्टाचार और वेतन न मिलने की खबरें आती थीं. जब निगम में भाजपा की सरकार थी तो जमकर भ्रष्टाचार हुआ।
इसके अलावा कर्मचारियों को तीन-तीन महीने तक वेतन नहीं मिलने की खबरें भी आईं. सफाई कर्मचारी अपनी वेतन की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन और हड़ताल करते नजर आए. हमने कई गलत चीजों पर नियंत्रण किया है और पिछले तीन-चार महीनों से सभी कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलना शुरू हो गया है।'
