पंजाब के किसानों की एक इंच भी जमीन नहीं छीनने देंगे: जाखड़

चंडीगढ़, 4 जुलाई- लैंड पूलिंग नीति से प्रभावित लुधियाना जिले के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला।

चंडीगढ़, 4 जुलाई- लैंड पूलिंग नीति से प्रभावित लुधियाना जिले के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय नेता तरुण चुघ और प्रदेश नेता विनीत जोशी भी उनके साथ थे। राज्यपाल से मुलाकात के बाद पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि आप सरकार की लैंड पूलिंग नीति के कारण किसानों की जमीन जबरन छीनने के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।