होशियारपुर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री चरणजीत सिंह ने प्रेस को सूचित किया कि डाक विभाग 9 अक्टूबर, 2023 से 13 अक्टूबर, 2023 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाने जा रहा है।

पूरे राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान पंजाब पोस्टल सर्कल द्वारा निम्नलिखित गतिविधियों की योजना बनाई गई थी।

होशियारपुर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री चरणजीत सिंह ने प्रेस को सूचित किया कि डाक विभाग 9 अक्टूबर, 2023 से 13 अक्टूबर, 2023 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाने जा रहा है। राष्ट्रीय डाक सप्ताह हर साल 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस के साथ शुरू होता है जो कि यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ है । इस वर्ष विश्व डाक दिवस का विषय " विश्वास हेतु सम्मिलन" है।
पूरे राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान पंजाब पोस्टल सर्कल द्वारा निम्नलिखित गतिविधियों की योजना बनाई गई थी।
10 अक्टूबर, 2023 को वित्तीय सशक्तीकरण दिवस के रूप में मनाया जाएगा और इस दिन पंजाब सर्कल में प्रत्येक डाक प्रभाग द्वारा डाक चौपाल (डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम) का आयोजन किया जाएगा। डाक चौपाल एक व्यापक सामुदायिक कार्यक्रम है जिसके माध्यम से जनता को एक ही शिविर में विभिन्न डाक सेवाएँ प्रदान की जाएंगी। डाक चौपाल में जनता को बचत बैंक खाते, सुकन्या समृद्धि खाते, महिला सम्मान प्रमाण पत्र खोलने, डाक जीवन बीमा पॉलिसी खरीदने और आधार नामांकन और अद्यतनीकरण के लिए सुविधा प्रदान की जाएगी। ये सभी सुविधाएं और सेवाएं ग्रामीण/दूरस्थ क्षेत्र में एक ही छत के नीचे प्रदान की जाएंगी।
11 अक्टूबर, 2023 को फिलैटली दिवस के रूप में मनाया जाएगा और स्कूलों में "नए भारत के लिए डिजिटल भारत" विषय पर सेमिनार और प्रश्नोत्तरी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
12 अक्टूबर, 2023 को मेल एवं पार्सल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। थोक और खुदरा ग्राहकों के लिए ग्राहक बैठकें पंजाब राज्य और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएंगी। ग्राहकों को विभाग की विभिन्न पार्सल और मेल सेवाओं के तहत की गई नई पहलों के बारे में सूचित किया जाएगा। उन्हें थोक ग्राहकों के लिए पार्सल ट्रैकर की विभिन्न सुविधाओं से अवगत कराया जाएगा। शुरू से अंत तक ट्रैकिंग, डिलीवरी की अपेक्षित तारीख, रिटर्न पिक अप, सीओडी सुविधा, क्लिक और बुक सेवा, ओटीपी आधारित डिलीवरी के संबंध में जागरुक किया जायेगा।
 13 अक्टूबर, 2023 को "अंत्योदय दिवस" के रूप में मनाया जाएगा। आधार नामांकन और अद्यतनीकरण के लिए ग्रामीण/दूरस्थ क्षेत्रों और शहरी मलिन बस्तियों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। लोगों को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे जन सुरक्षा योजनाएं, आधार सक्षम भुगतान सेवा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण आदि के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
 पंजाब पोस्टल सर्कल देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार विभिन्न कदम उठा रहा है। विभाग ने निर्बाध और विश्वसनीय मेल सेवाएं प्रदान करने के लिए, पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में एक व्यापक सड़क परिवहन नेटवर्क विकसित किया गया है, जिसमें 83 मेल वाहन पंजाब के भीतर दिन-रात चलते हैं और पंजाब को दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से जोड़ते हैं। पंजाब और चंडीगढ़ के डाकघरों में बुक की गई अंतरराष्ट्रीय वस्तुओं के परिवहन के लिए लुधियाना से दिल्ली फॉरेन पोस्ट तक एक दैनिक विशेष मेल वाहन शुरू किया गया है। इन पहलों के परिणामस्वरूप, पंजाब सर्कल में अंतर्राष्ट्रीय लेखों से राजस्व में 67% की शानदार वृद्धि देखी गई है जो शायद देश में सबसे अधिक है। होशियारपुर डिवीजन ने 3.75 करोड़ का पीओ राजस्व हासिल किया है जो पंजाब पश्चिम क्षेत्र में सबसे अधिक है। जनता की मांग के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ के कई डाकघरों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय लेखों के लिए आकर्षक पैकेजिंग सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
 राखी सीज़न के दौरान, पंजाब पोस्टल सर्कल ने भारत और विदेशों में राखियों के सुरक्षित प्रसारण के लिए विशेष राखी लिफाफे और बक्से डिजाइन और आपूर्ति किए। इस पहल के परिणामस्वरूप, पंजाब सर्कल में 1.35 लाख से अधिक राखी लिफाफे और बक्से बेचे गए और सर्कल ने राखी मेल की बुकिंग से लगभग 6 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया और होशियारपुर डिवीजन ने 8900 राखी लिफाफे और बक्से की 100% बिक्री हासिल की। इसके अलावा पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में राखी की शीघ्र डिलीवरी के लिए सर्कल द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी।
यह भी बताया गया है कि आधार नामांकन और अपडेशन के लिए पंजाब और चंडीगढ़ के डाकघरों में 498 आधार केंद्र स्थापित किए गए हैं। निर्यातकों को अपने सामान बुक करने और डाकघर में एक ही काउंटर से सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए एकल खिड़की सुविधा प्रदान करने के लिए 22 डाक निर्यात केंद्र स्थापित किए गए हैं और होशियारपुर डिवीजन में 47 आधार केंद्र और 1 डाक निर्यात केंद्र हैं। यह गर्व की बात है कि अगस्त, 2023 में 'हर घर तिरंगा' अभियान के दौरान पंजाब पोस्टल सर्कल ने पंजाब और चंडीगढ़ में 2.5 लाख झंडे वितरित किए और होशियारपुर मंडल ने 19420 झंडे वितरित किए। पंजाब पोस्टल सर्कल में लगभग 68 लाख लाइव पीओएसबी खाते हैं, जिनमें से 7.37 लाख सुकन्या समृद्धि योजना खाते, 1.02 लाख डाक जीवन बीमा पॉलिसियां और 3.34 लाख ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसियां हैं और होशियारपुर डिवीजन में 560111 लाइव खाते, 61549 सुकन्या समृद्धि खाते, 19112 पोस्टल जीवन बीमा और 31101 ग्रामीण डाक जीवन बीमा पॉलिसियाँ हैं।
होशियारपुर मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर श्री चरणजीत सिंह ने कहा कि इस आधुनिक युग में, डाक सुविधाएं केवल मेल सेवाओं तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि भारतीय डाक नागरिकों के जीवन के हर पहलू को छू रहा है। डाकघर सभी प्रकार की जरूरतों और आवश्यकताओं के लिए सिंगल स्टॉप समाधान के रूप में गर्व से उभरा है