लायंस क्लब हांसी द्वारा जिला पखवाड़ा मनाया गया

हिसार:- लायंस क्लब हांसी द्वारा 1 जुलाई से 8 जुलाई तक जिला पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें 1 जुलाई को डॉक्टर एवं सीए दिवस के अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह सैनी, एन.के. अरोड़ा, वी.एम. लीखा एवं सीए एस.पी. गोयल, पंकज सिंगल, रितु कुकरेजा को सम्मानित किया गया। 2 जुलाई को पंचायती रामलीला मैदान में पौधारोपण किया गया। 3 जुलाई को लायन महेश बांगा के ग्रीन फार्म हाउस में पौधारोपण किया गया। 4 जुलाई को सेक्टर 6, हुडा, हांसी के पार्कों में पौधारोपण कर उत्सव मनाया गया। 5 जुलाई को सुबह स्वर्ग आश्रम, काली देवी रोड, हांसी में पौधारोपण किया गया तथा शाम को लायन सेवा सदन में भी जिला अध्यक्ष लायन विशाल वढेरा, संजय गांधी, महेश बंसल द्वारा पौधारोपण किया गया।

हिसार:- लायंस क्लब हांसी द्वारा 1 जुलाई से 8 जुलाई तक जिला पखवाड़ा मनाया गया। जिसमें 1 जुलाई को डॉक्टर एवं सीए दिवस के अवसर पर डॉ. रणजीत सिंह सैनी, एन.के. अरोड़ा, वी.एम. लीखा एवं सीए एस.पी. गोयल, पंकज सिंगल, रितु कुकरेजा को सम्मानित किया गया। 2 जुलाई को पंचायती रामलीला मैदान में पौधारोपण किया गया।
 3 जुलाई को लायन महेश बांगा के ग्रीन फार्म हाउस में पौधारोपण किया गया। 4 जुलाई को सेक्टर 6, हुडा, हांसी के पार्कों में पौधारोपण कर उत्सव मनाया गया। 5 जुलाई को सुबह स्वर्ग आश्रम, काली देवी रोड, हांसी में पौधारोपण किया गया तथा शाम को लायन सेवा सदन में भी जिला अध्यक्ष लायन विशाल वढेरा, संजय गांधी, महेश बंसल द्वारा पौधारोपण किया गया।
 6 जुलाई को हरियाणा कंक्रीट हाजमपुर में पौधारोपण कर उत्सव मनाया गया। 7 जुलाई को पंचायती रामलीला, स्वर्गाश्रम सिसाय पुल तथा सेक्टर 4 इंदिरावती एन्क्लेव सोसायटी में पुनः पौधारोपण किया गया। 8 जुलाई को श्री कृष्ण प्रणामी स्कूल में पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएचओ सदानंद ने शिरकत की। 
इन मौके पर लायन अध्यक्ष संजय बंसल, सुरेश बंसल, जुगल ग्रोवर, प्रवीण गर्ग, रामस्वरूप खट्टर, महेंद्र पुष्करणा, नरेश लीखा, मदन लाल पाहवा, अशोक जुनेजा, लुकेश भूटानी, योगेश मुंजाल, गोपाल मुंजाल, विजय शर्मा, अशोक बंसल, आशीष गोयल, ज्ञान पोपली, कुणाल अग्रवाल, भारत भूषण मेहता, दीपक मित्तल, सुरेंद्र बांगा, यश अरोड़ा, महेश बांगा, चेयरमैन प्रवीण इलावादी, राजेश लांबा, राजपाल यादव, दिलबाग सिंह जाखड़ आदि मौजूद थे।