
संतोषगढ़ नगर में दुर्गा अष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
ऊना 10 अक्टूबर 2024 - हर साल की तरह आज भी संतोषगढ़ नगर में दुर्गा अष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दुर्गाष्टमी के अवसर पर लोगों द्वारा घरों में भी कन्या-पूजन किया गया। दुर्गा अष्टमी के चलते दिन पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा है। शाम के वक्त नगर में मां दुर्गा और भैरवनाथ की विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
ऊना 10 अक्टूबर 2024 - हर साल की तरह आज भी संतोषगढ़ नगर में दुर्गा अष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दुर्गाष्टमी के अवसर पर लोगों द्वारा घरों में भी कन्या-पूजन किया गया। दुर्गा अष्टमी के चलते दिन पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा है। शाम के वक्त नगर में मां दुर्गा और भैरवनाथ की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसे माता का भौन के नाम से जाना जाता है। लगभग 90 वर्ष पुरानी लकड़ी की पालकी में मां दुर्गा, हनुमान और भैरव नाथ की झांकी निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा, हनुमान और भैरवनाथ के दर्शन किए। झांकी के रूप में निकाला गया माता का भौन नगर में ब्रह्मनंद की बैठक से शुरू होकर मेन बाजार से होते हुए, विश्वकर्मा मंदिर, गौशाला चौक, ट्रक यूनियन मैदान से वापस अपने गंतव्य स्थल पर पहुंचा।
माता का भौन देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु शाम 4-5 बजे से नगर में पहुंचना शुरू हो गए थे। संतोषगढ़ नगर माता के जयकारों से गूंजता रहा। शाम को लोगों ने भव्य झांकी में मां दुर्गा और भैरव नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
