कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
हरियाणा/हिसार: हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत पिछड़ा वर्ग के पात्र परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि को ₹41,000 से बढ़ाकर ₹51,000 करने के निर्णय का कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हार्दिक आभार जताया है।

कैबिनेट मंत्री गंगवा ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के लाखों पिछड़ा वर्ग के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत और सम्मानजनक सहयोग है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा यह संवेदनशील निर्णय यह दर्शाता है कि हरियाणा सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह कदम पिछड़ा वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न केवल पात्र परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा बल्कि समाज में समानता और समरसता को भी बढ़ावा मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों, विशेषकर पिछड़ा वर्ग की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार निरंतर पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और यही सुशासन का प्रमाण है।