
फरीदाबाद में जल्द बनेगी अखिल भारतीय सेवा संघ की शाखा : विनोद धवन
हरियाणा/हिसार: फरीदाबाद में सेवा प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिये शीघ्र ही अखिल भारतीय सेवा संघ की शाखा का गठन किया जाएगा।
हरियाणा/हिसार: फरीदाबाद में सेवा प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिये शीघ्र ही अखिल भारतीय सेवा संघ की शाखा का गठन किया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव विनोद धवन एवं प्रांतीय कोषड्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता ने बैठक के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ प्रियंका कोचर को फरीदाबाद जिले में शाखा बनाने के लिए जिला संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी।
राष्ट्रीय महासचिव विनोद धवन ने सेवा संघ का संविधान तथा प्रोपेक्टस देकर डॉ प्रियंका कोचर को जिम्मेदारी सौंपी।
डॉ प्रियंका कोचर ने कहा कि वो समाजसेवा से जुड़ी रही है तथा फरीदाबाद में जल्दी ही शाखा का गठन करके सेवा प्रोजेक्ट्स लागाएँ जायँगे । उन्होंने उम्मीद जताई कि फरीदाबाद शाखा भी अन्य शाखाओं की तरह बहुत मजबूत शाखा बनेगी।
बैठक के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की प्रांतीय संयोजिका सुधाकांत,हिसार महिला शाखा की अध्य्क्ष सुरुचि असीजा,सचिव अंजलि भाटिया,कोषड्यक्ष सुनैना नागपाल ,फरीदाबाद से डॉ अमित कोचर ,प्रंतीय कोषड्यक्ष रामचन्द्र गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे ।
