लायन विजय अरोड़ा बने लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल के अध्यक्ष।

होशियारपुर- लायंस क्लब होशियारपुर पर्ल का उद्घाटन आज स्थानीय होटल में लायन हरजीत सिंह भाटिया के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से किया गया। इस अवसर पर वर्ष 2025-26 के लिए नई टीम का चुनाव भी किया गया। लायन संजीव अरोड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए लायन विजय अरोड़ा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर लायन हरजीत सिंह भाटिया व अन्य सदस्यों ने सहमति जताई।

सभी की सहमति से विजय अरोड़ा को अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा उन्हें पूर्ण रूप से कार्यकारी बनाने का अधिकार भी दिया गया। लायन विजय अरोड़ा ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए लायन उमेश राणा को सचिव, कुमार गौरव को वित्त सचिव तथा लायन संजीव अरोड़ा को पीआरओ नियुक्त किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने भविष्य में क्रियान्वित किए जाने वाले प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में लायंस क्लब पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, नशा मुक्ति के लिए स्कूल-कॉलेजों में जाना, जल संरक्षण, दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान, मेडिकल कैंप लगाना, बच्चों को स्टेशनरी वितरित करने सहित जरूरतमंदों की मदद जैसे सेवा कार्य करेगा। मंच संचालन करते हुए लायन संजीव अरोड़ा ने कहा कि विजय अरोड़ा के अनुभव से क्लब को और मजबूती मिलेगी तथा सेवा कार्यों में तेजी आएगी। 
उन्होंने कहा कि विजय अरोड़ा एक ऐसे व्यक्ति हैं जो विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, मानव सेवा के लिए समर्पित हैं तथा निस्वार्थ भावना से कार्य करते हैं। इस अवसर पर गौरव खट्टर, विजय गुप्ता, राजेश नंदा, हरीश चुग, डॉ. राजिंदर गुप्ता, मदन लाल महाजन, दीपक नरूला, पंकज कुमार, एच.के. नाकरा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।