भारतीय जनता पार्टी, हांसी द्वारा मोदी सरकार के 11 सफल वर्ष पूर्ण होने पर भी जिला स्तरीय प्रोफेसनल मीट का किया आयोजन।

हरियाणा/हिसार: भारतीय जनता पार्टी के जिला हांसी द्वारा जींद चौक स्थित सुभाष ड्रामेटिक कल्ब मे मोदी सरकार के 11 वर्षों पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला मे प्रोफेसनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी, हांसी जिला के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता मे आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम मे हांसी के विधायक विनोद भयाणा, पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डां. डीपी वत्स एवं भारतीय जनता पार्टी हांसी जिला के प्रभारी दीपक शर्मा उपस्थित रहे।

हरियाणा/हिसार: भारतीय जनता पार्टी के जिला हांसी द्वारा जींद चौक स्थित सुभाष ड्रामेटिक कल्ब मे मोदी सरकार के 11 वर्षों पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला मे प्रोफेसनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी, हांसी जिला के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी की अध्यक्षता मे आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम मे हांसी के विधायक विनोद भयाणा, पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डां. डीपी वत्स एवं भारतीय जनता पार्टी हांसी जिला के प्रभारी दीपक शर्मा उपस्थित रहे। 
मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव के संयोजन मे आयोजित इस कार्यक्रम मे हांसी, बरवाला और नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के काफी संख्या मे एडवोकेट, डाक्टर, सीए, शिक्षक, उधोगपति, किसानों ने भागीदारी की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम मे भाजपा हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी ने आए हुए सभी प्रोफेसनल्स एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आप समाज की अग्रिम पंक्ति के व्यक्ति हैं, आप समाज से विभिन्न अंगों से जुडाव रखते हैं अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि जो जानकारी आप यहां से प्राप्त करें उसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने उपस्थित लोगों को विकसित भारत के संकल्प की शपथ भी दिलवाई जिसमे उपस्थित लोगों ने "विकसित भारत 2047" के सपने को साकार करने के लिए तन, मन, धन और कर्म से पूरी निष्ठा के साथ योगदान देने और अपनी क्षमताओं के अनुसार हर संभव प्रयास करने की शपथ ली।
कार्यक्रम मे वक्ता के रूप मे उपस्थित विधायक विनोद भयाणा ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष विषय पर अपने उद्बोधन मे कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने कहा, 'आज भारत सिर्फ एक देश नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर एक प्रभावशाली ताकत बनकर उभरा है।
 चाहे वह आर्थिक मजबूती, सामरिक शक्ति, डिजिटल क्रांति, सामाजिक सुधार, महिला सशक्तिकरण या ग्राम विकास हो हर मोर्चे पर भारत ने नई ऊंचाइ‌यों को छुआ है।' उन्होंने जोर देते हुए कहा, 'अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण केवल एक धार्मिक आस्था की पूर्ति नहीं, बल्कि भारत के सांस्कृतिक स्वाभिमान की पुन प्रतिष्ठा है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना दशकों पुराने घाव पर मरहम लगाने जैसा है।
जनरल डीपी वत्स ने सशक्त भारत सुरक्षित भारत विषय पर अपने उद्बोधन में कहा जब से केंद्र मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे गठन हुआ है तब से सेनाओं को मजबूत करने का कार्य किया है उन्होंने कहा कि कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिस प्रकार हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, वह देश की सैन्य क्षमता और राजनीतिक इच्छाशक्ति को दर्शाता है।' उन्होंने कहा, 'अब अगला लक्ष्य पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) और पीओसी (गिलगित-बाल्टिस्तान) को भारत में शामिल करना है।
जिला प्रभारी दीपक शर्मा ने अपने उद्बोधन मे कहा कि विकसत भारत की हमारी संकल्पना और हमारी भूमिका विषय पर अपने उद्बोधन मे कहा की विकसित देश का मतलब केवल आर्थिक रूप से विकास नही है अपितु आत्म निर्भरता भी शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत का हमे सोने की चिड़िया नही सोने का शेर बनाना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे यह हो रहा है। भारत अब रुकने वाला नहीं है। यह स्वर्णिम युग की शुरुआत है, जो हमें 2047 तक विश्वगुरु बनने की ओर ले जाएगा।"
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव ने आए हुए सभी प्रोफेसनल्स एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार भारी संख्या मे प्रोफेसनल्स एवं गणमान्य लोग यहां उपस्थित हैं वो केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं प्रदेश की नायब सरकार की अच्छी नीतियों पर मुहर लगाने का कार्य कर रही हैं।
कार्यक्रम मे मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर रतेरिया ने किया। 
कार्यक्रम मे जिला परिषद के चैयरमेन सोनू डाटा, युवा भाजपा नेता संजीव गंगवा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन, जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, जिला कोषाध्यक्ष मुनीष गोयल,  युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुखविंद्र जाखड़, एस. सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम जांगड़ा, मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना, विजय देपल, विजय सैनी, श्याम खांडा, मनोज संदूजा, कर्णपाल दुहन, बनवारी लाल, देवेन्द्र बूरा, सुरेश एम. सी., कुलदीप गौतम, नरेश वर्मा, देवेन्द्र शर्मा, डॉ. सुरेश जाखड़, प्रवीण बंसल, अशोक कनौजिया, अशोक ढालिया सहित बार एसोसिएशन हांसी के अध्यक्ष एडवोकेट पवन रापड़िया, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट संदीप गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र राजपाल, हरिंद्र जांगड़ा, सीए सत्यपाल गोयल, जैन, डॉ एन. के. अरोड़ा, डॉ. राकेश भारद्वाज, डॉ. विजय यादव, डॉ. पंकज सामौता, डॉ. श्री शर्मा, डॉ. सुरेश जाखड़, मास्टर राम अवतार सिंह, प्राचार्य अनिल कुमार, प्राचार्य विजय कुमार सहित काफी संख्या मे प्रोफेसनल्स, गणमान्य व्यक्ति एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।