
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित
साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 12 जून: आज चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, घड़ूआं, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, एसएएस नगर के सहयोग से केवीके मोहाली द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का समापन समारोह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, घड़ूआं में आयोजित किया गया।
साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 12 जून: आज चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, घड़ूआं, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, एसएएस नगर के सहयोग से केवीके मोहाली द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का समापन समारोह चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, घड़ूआं में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री पंजाब स. गुरमीत सिंह खुड़िया, विशेष अतिथि डॉ. रविंदर सिंह ग्रेवाल, निदेशक विस्तार शिक्षा, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना और डॉ. जसवंत सिंह निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंजाब थे।
इस कार्यक्रम के दौरान स. खुड़िया ने किसानों को अपनी खेती में विविधता लाने के साथ-साथ गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी आदि पशु पालने के लिए प्रेरित किया। डॉ. आर.एस. ग्रेवाल ने गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों और अन्य सुविधाओं के बारे में बताया।
डॉ. जसवंत सिंह ने किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर किसान वैज्ञानिक चर्चा का आयोजन किया गया।
डॉ. बलबीर सिंह खाड़ा ने जैविक खेती, प्राकृतिक खेती और कृषि विविधीकरण के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रगतिशील किसान भाई-बहनों को सम्मानित किया गया। डॉ. गुरशमिंदर सिंह, सहायक डीन विज्ञान ने मंच का संचालन किया।
इस कार्यक्रम के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र की टीम द्वारा गांव हसनपुर, रौड़ा, खेड़ा, मानकपुर शरीफ और सलेमपुर कलां में डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. हरमीत कौर, डॉ. मुनीश शर्मा, डॉ. गुलगुल सिंह और डॉ. सुभाष चंद्र द्वारा जागरूकता कैंप भी लगाए गए।
