प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी मिलकर देश को विकसित बनाने में जुटे: विधायक विनोद भयाना

हिसार:–विधायक विनोद भयाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी देश को विकसित बनाने में जुटे हुए हैं।

हिसार:–विधायक विनोद भयाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी देश को विकसित बनाने में जुटे हुए हैं।
   विधायक विनोद भयाना वीरवार को एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
 इस समय अवधि में देश ने विकास के मामले में एक नई उड़ान भरी है। हर वर्ग के लोगों का उत्थान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में केवल गरीबी हटाने के मात्र नारे दिए जाते थे लेकिन मोदी सरकार में 27 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके है। 
उन्होंने कहा कि जनकल्याण के लिए केंद्र सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की है। जिनका फायदा समाज के हर तबके के लोगों को मिला है। उन्होंने कहा कि पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे लेकिन आज हम दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पहले आयात पर आश्रित थे आज मेक इन इंडिया की ताकत से एक्सपोर्ट में लीड कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने पिछले 11 वर्षों के दौरान अनेक ऐसी निर्णय लिए जिनकी बदौलत ने केवल देश का विकास हुआ बल्कि भारत का नाम विश्व पटल पर चमका। इनमें जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना तथा वफ्फ बिल जैसे सख्त निर्णय शामिल है। 
पहले देश में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की बात सामने आती थी लेकिन जब से देश की बागडोर नरेंद्र मोदी ने संभाली है तब से विकास, आविष्कार और नवाचार पर बल दिया जा रहा है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने अंधेरे से उजाले तक, निराशा से आशा तक और भ्रष्टाचार से सुशासन तक एक ऐतिहासिक यात्रा तय की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम किया है। मोदी है तो मुमकिन है सिर्फ नारा नहीं एक जमीनी हकीकत बन चुकी है।
 विधायक ने कहा कि जब से हरियाणा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से यहां तेजी से विकास हुआ है। प्रदेश में एक करोड़ 20 लाख आयुष्मान कार्ड और एक करोड़ 29 लाख एबी एचए कार्ड जारी किए गए हैं, साथ ही 1668 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है जिसमें 15 लाख से अधिक लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद मिली है। 
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में दो महिला पुलिस स्टेशन थे लेकिन अब इनकी संख्या 33 हो चुकी है ताकि महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाया जा सके। 
वृद्धावस्था सामान भत्ता तीन गुना बढ़कर 3000 प्रति माह हो गया है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 79 सरकारी कॉलेज खोले गए हैं। जिनमें 32 विशेष रूप से लड़कियों के लिए है और अब 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज है साथ ही 13 नए विश्वविद्यालय भी स्थापित किया जा चुके हैं। बिना खर्ची बिना पर्ची मेरिट के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाई जा रही है। 
बेसहारा पशुओं को गौशाला में पहुंचा जा रहा है। हरियाणा गौ सेवा आयोग का बजट वर्ष 2014 में 2 करोड़ था इसे बढ़ाकर 510 करोड़ किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां किसानों की सभी 24 फैसले न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। स्वयं सहायता समूह की 1 लाख 85000 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के पुत्र संजीव गंगवा,भाजपा नेता धर्मवीर रेतिया,भाजपा नेता राजपाल यादव, विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना, विधायक के राजनीतिक सलाहकार दिनेश भुटानी , रणधीर सिंह धीरू, भाजपा मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय देपल,विनोद सैनी, कर्मपाल यादव, नीलम जांगड़ा, नगर परिषद उपप्रधान अनिल बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम खाण्डा , बनवारी लाल, अशोक ढालिया, मनोज मय्यड़ सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।